ओके...दुमका में कांग्रेस की प्रमंडलीय बैठक आज

प्रतिनिधि, साहिबगंजसंताल परगना में कांग्रेस अपनी संगठन को मजबूत करने मे जुट गयी हैं. इसके लिये झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमंडलीय बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में उप राजधानी दुमका में आयोजित की गयी है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक […]

प्रतिनिधि, साहिबगंजसंताल परगना में कांग्रेस अपनी संगठन को मजबूत करने मे जुट गयी हैं. इसके लिये झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमंडलीय बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में उप राजधानी दुमका में आयोजित की गयी है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक इरफान अंसारी व बादल पत्रलेख मुख्य रूप से उपस्थित होंगे. प्रमंडलीय बैठक में सिलसिलेवार तरीके से संघ के सभी जिला नगर व प्रखंड अध्यक्षों से संगठन की मजबूती पर चर्चा की जायेगी. बैठक में पार्टी सदस्यता की पुरानी व्यवस्था को लागू करने व संगठन के पद के आकार में 50 फीसदी कम करने पर चर्चा होगी. ……………….फोटों नं 8 एसबीजी 25 हैं.कैप्सन: बजरंगी प्रसाद यादव …………………..हंगामेदार रहेगा प्रमंडलीय बैठकसाहिबगंज. दुमका में आयोजित कांग्रेस की प्रमंडलीय बैठक हंगामेदार होने का अनुमान जताया जा रहा हैं. बैठक में संताल परगना के सभी छह जिला के पार्टी के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >