– प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, विशाल प्रदर्शन की हुई रूप रेखा तैयार———————————प्रतिनिधि, साहिबगंजसमाहरणालय परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शाखा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चौधरी ने की. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए. बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को राज्य सरकार के पास राज्यकर्मियों का लंबित व ज्वलंत 12 सूत्री पर सरकार की घेराबंदी के लिए रांची के प्रोजेक्ट भवन में विराट राज्य स्तरीय प्रदर्शन व धरना कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी है. मौके पर प्रदेश महामंत्री रामाधार शर्मा, प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र साह, भगवान दास, संजीव चौधरी, चंद्रभूषण सिंह, आमीर हुसैन, रघुनाथ भगत, योगेंद्र पासवान, अशोक मंडल, मो शकील अहमद, अशोक सिंह, अमरनाथ प्रजापति, सप्तम रविदास, मनमोहन सिंह, प्रेमचंद्र प्रसाद, मनीषकांत मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.क्या है मांग : गत 27 जनवरी 2009 को हुई लिखित समझौते को हुबहु कार्यान्वित करने, वेतन व भत्ते की विसंगति को दूर करने के लिए गठित अपीलीय कमेटी का रिपोर्ट प्राप्त कर लागू किया जाय, क्षेत्रीय स्थापना के सभी संवर्ग का नियुक्ति व प्रोन्नति नियमावली शीघ्र प्रकाशित कर उसे प्रभावी तिथि से लागू करने सहित 12 सूत्री मांगें हैं.————————-फोटो नंबर 07 एसबीजी 15 हैकैप्सन : शनिवार को बैठक करते अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सदस्यगण.
आंदोलन की राह पर कर्मचारी महासंघ
– प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, विशाल प्रदर्शन की हुई रूप रेखा तैयार———————————प्रतिनिधि, साहिबगंजसमाहरणालय परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शाखा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चौधरी ने की. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए. बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष […]
