राजमहल नगर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्यामदेव राय ने की. श्री राय ने बताया कि जन्म-मृत्यु अधिनियम 1969 के धारा 32 के तहत सभी नागरिकों को निबंधन कराना जरूरी है. इसका जरूरत मतदाता पहचान पत्र, विधवा पेंशन, स्कूल में नामांकन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्यों में पड़ता है. मास्टर ट्रेनर ठाकुर भरांडी ने जन्म-मृत्यु निबंधन के बारे में पंचायत सेवक, जनसेवक, रोजगार सेवक, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका आदि को जानकारी दी. इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार सोनी आदि थे.
जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित
राजमहल नगर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्यामदेव राय ने की. श्री राय ने बताया कि जन्म-मृत्यु अधिनियम 1969 के धारा 32 के तहत सभी नागरिकों को निबंधन कराना जरूरी है. इसका जरूरत मतदाता पहचान पत्र, विधवा पेंशन, स्कूल में […]
