-तालझार थाना क्षेत्र के सकड़भंगा गांव में अर्जुन पंडित के घर से बरामद हुई मोटरसाइकिल-गुप्त सूचना पर तालझारी पुलिस ने की थी छापेमारी-मामला मोहनपुर गांव के शिव कुमार मंडल के अपहरण से जुड़ा हुआ प्रतिनिधि, तालझारी तालझारी थाना क्षेत्र के सकड़भंगा गांव में अर्जुन पंडित के घर से मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर वर्ष 2013 में अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि राधानगर थाना कांड संख्या 630/13 भादवि की धारा 364, 363 के तहत मोहनपुर गांव के शिव कुमार मंडल का 27 सितंबर 2013 को अपहरण कर लिया गया था. बताया कि पीके गिरोह द्वारा शिव कुमार को मानिकचक बुलाया गया था. शिव कुमार अपनी टीवीएस फोनिक्स 125 मोटरसाइकिल से वहां गये थे. मोटरसाइकिल का नंबर डब्ल्यू बी 66 एन-8717 था. उक्त स्थान से मोटरसाइकिल सहित उनका अपहरण कर लिया गया था. हालांकि एक सप्ताह बाद पुलिस ने शिव कुमार मंडल को राजमहल थाना क्षेत्र के सुकसेना घाट से मुक्त करा लिया था. लेकिन उस समय मोटरसाइकिल नहीं बरामद हुई थी. गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर शाम थाना प्रभारी उमेश राम व एएसआइ विजय सिंह दल-बल के साथ सकड़भंगा गांव अर्जुन पंडित के घर छापामारी कर मोटरसाइकिल बरामद की. मोटरसाइकिल पुआल से ढक कर रखा गया था.—————————————-फोटो नं 4 एसबीजी 26 हैं.कैप्सन: बुधवार को बरामद मोटरसाइकिल को दिखाते थाना प्रभारी
ओके::अपहरण मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
-तालझार थाना क्षेत्र के सकड़भंगा गांव में अर्जुन पंडित के घर से बरामद हुई मोटरसाइकिल-गुप्त सूचना पर तालझारी पुलिस ने की थी छापेमारी-मामला मोहनपुर गांव के शिव कुमार मंडल के अपहरण से जुड़ा हुआ प्रतिनिधि, तालझारी तालझारी थाना क्षेत्र के सकड़भंगा गांव में अर्जुन पंडित के घर से मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर वर्ष […]
