ओके... अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ मरीज के परिजनों ने की मारपीट

प्रतिनिधि, राजमहलराजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अलीमुद्दीन के साथ मंगलवार को अस्पताल परिसर में कुछ लोगों ने हाथापाई व मारपीट की है. हालांकि देर शाम तक इस मामले की प्राथमिकी राजमहल थाना में दर्ज नहीं हो पाई थी. अस्पताल सूत्रों के अनुसार राजमहल के मुर्गीटोला व हसनटोला की एक महिला मरीज को इलाज कराने […]

प्रतिनिधि, राजमहलराजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अलीमुद्दीन के साथ मंगलवार को अस्पताल परिसर में कुछ लोगों ने हाथापाई व मारपीट की है. हालांकि देर शाम तक इस मामले की प्राथमिकी राजमहल थाना में दर्ज नहीं हो पाई थी. अस्पताल सूत्रों के अनुसार राजमहल के मुर्गीटोला व हसनटोला की एक महिला मरीज को इलाज कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया था. लेकिन इलाज के क्रम में उपाधीक्षक डॉ अलीमुद्दीन व मरीज के परिजनों के बीच कुछ बात को लेकर बकझक हो गई. इसके बाद परिजन आक्रोशित होकर उपाधीक्षक के साथ हाथापाई व मारपीट करने लगे. यह देखकर अस्पतालकर्मियों ने मामले को शांत कराकर सभी परिजनों को अस्पताल में बंधक बनाकर राजमहल थाना पुलिस को सूचना दी. इस पर राजमहल थाना के प्रशिक्षु एसआइ चंदन कुमार व एएसआइ अली अकबर खां ने मौके पर पहुंचकर मरीज के परिजनों को थाना ले आये. इधर देर शाम तक मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उपाधीक्षक द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं अस्पताल सूत्रों की मानें तो उपाधीक्षक व मरीज के परिजनों में आपसी समझौता की प्रक्रिया चल रही है. राजमहल थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >