फोटो नं 1 एसबीजी 2 हैं.कैप्सन: रविवार को बैठक करते डीसी संवाददाता, साहिबगंजजिले के पतना प्रखंड में बन रहे कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण फरवरी माह के अंत तक पूरा करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय मंे कस्तूरबा विद्यालय के निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि तालझारी, पतना व बरहेट निर्माण कार्य में काफी पीछे है. इसे मार्च तक पूरा करें. वहीं उधवा प्रखंड में नवंबर में कार्य शुरू होने के कारण उसके कार्य पर संतोष व्यक्त किया. इस अवसर पर डीएसइ सुरेंद्र पांडे, एडीपीओ देवश सिन्हा आदि थे.एनएच 80 सड़क के निर्माण मंे होगी तेजी डीसी श्री सिंह ने कहा कि जिले मंे सड़कों का जाल बिछेगा. साहिबगंज-गोविंदपुर पथ निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. वहीं एनएच के सहायक अभियंता को रुके हुये कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है. साथ ही विभाग के सचिव राजबाला वर्मा को सड़क निर्माण की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि बरहेट के केशोफुली मंे कोयला के कुओं को भरने में जल्द ही और टीम भेजकर कार्रवाई की जायेगी.
मामला पतना कस्तूरबा विद्यालय का
फोटो नं 1 एसबीजी 2 हैं.कैप्सन: रविवार को बैठक करते डीसी संवाददाता, साहिबगंजजिले के पतना प्रखंड में बन रहे कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण फरवरी माह के अंत तक पूरा करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय मंे कस्तूरबा विद्यालय के निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में कही. […]
