ओके::समाहरणालय संवर्ग के सात कर्मचारी सेवानिवृत्त

संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज समाहरणालय में कार्यरत सात कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये. जानकारी के अनुसार भूमि सुधार कार्यालय के प्रधान सहायक सीताराम सिंह, भू-अर्जन के प्रधान सहायक आरके चौधरी, अनुमंडल कार्यालय के अनुसेवक गंगा सागर पासवान, दीप नारायण मोदी, राजस्व शाखा के अनुसेवक श्यामलाल राय, जिला नाजिर रजनीकांत झा व एनआरइपी के बड़ा बाबू ज्वाला […]

संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज समाहरणालय में कार्यरत सात कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये. जानकारी के अनुसार भूमि सुधार कार्यालय के प्रधान सहायक सीताराम सिंह, भू-अर्जन के प्रधान सहायक आरके चौधरी, अनुमंडल कार्यालय के अनुसेवक गंगा सागर पासवान, दीप नारायण मोदी, राजस्व शाखा के अनुसेवक श्यामलाल राय, जिला नाजिर रजनीकांत झा व एनआरइपी के बड़ा बाबू ज्वाला प्रसाद सेवानिवृत्त हो गये. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भरत यादव ने बताया कि आगामी चार फरवरी को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पदाधिकारी व कर्मचारी संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >