ओके ::::: गरीबों के लिए वरदान दाल-भात योजना : विधायक

साहिबगंज के 13 स्थानों पर चल रही है यह योजनाजिले में 30 स्थानों पर दाल भात योजना चलाने का निर्णयगरीब पांच रुपये में कर सकेंगे भर पेट भोजनफोटो नं 29 एसबीजी 1,2 हैं.कैप्सन: गुरूवार को दाल भात योजना का शुभारंभ करते विधायक व डीसी खाना खाते डीसी व विधायक -डीसी संवाददाता, साहिबगंजगरीबों के लिये वरदान […]

साहिबगंज के 13 स्थानों पर चल रही है यह योजनाजिले में 30 स्थानों पर दाल भात योजना चलाने का निर्णयगरीब पांच रुपये में कर सकेंगे भर पेट भोजनफोटो नं 29 एसबीजी 1,2 हैं.कैप्सन: गुरूवार को दाल भात योजना का शुभारंभ करते विधायक व डीसी खाना खाते डीसी व विधायक -डीसी संवाददाता, साहिबगंजगरीबों के लिये वरदान साबित होगी दाल-भात योजना. यह बातें विधायक अनंत ओझा ने गुरुवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक मां काली समिति की ओर से संचालित दाल भात योजना के शुभारंभ पर लोगों से कही. उन्होंने कहा कि भाजपा की यह महत्वाकांक्षी योजना थी. पिछले सरकार ने इन्हें बंद कर दिया था. लगभग नौ माह बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस योजना को पुन: चालू करने का निर्देश दिया. विधायक अनंत ओझा, डीसी उमेश प्रसाद सिंह, डीटीओ प्रदीप तिग्गा व कई भाजपाइयों ने खाना खाकर इस योजना की शुरुआत की. डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि फिलहाल जिले में 13 स्थानों पर यह योजना चल रही है. इस योजना से गरीब, असहाय लोग पांच रुपये देकर भोजन कर सकते है. अवसर पर डीडीसी मुकुंद दास, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, आइटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर, सदर एसडीओ जितेंद्र देव, डीएसओ जयप्रकाश झा सहित कई पदाधिकारी के अलावे भाजपा नेता रामदरश यादव, शिवशंकर यादव, मनोज पासवान, अनंत सिन्हा, विनोद यादव, उदय राम, गब्बर पासवान, पंकज चौधरी, एसडीओ विधानचंद्र चौधरी, बीडीओ शफिक आलम, उधवा बीडीओ विजय कुमार, सीओ जामुन रविदास सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >