ओके::लावारिस अवस्था में फेंका मिला आंगनबाड़ी का पोषाहार, जब्त

-दहला स्थित महिला कॉलेज के नवनिर्मित भवन के समीप से मिला आठ बोरा पोषाहार-सत्यापन के लिए सीडीपीओ अनिता से संपर्क किया गया-पुलिस कर रही है छानबीन प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के दहला स्थित महिला कॉलेज के नवनिर्मित भवन के समीप से बुधवार को नगर थाना पुलिस ने लावारिस अवस्था में आंगनबाड़ी का आठ बोरा पोषाहार बरामद […]

-दहला स्थित महिला कॉलेज के नवनिर्मित भवन के समीप से मिला आठ बोरा पोषाहार-सत्यापन के लिए सीडीपीओ अनिता से संपर्क किया गया-पुलिस कर रही है छानबीन प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के दहला स्थित महिला कॉलेज के नवनिर्मित भवन के समीप से बुधवार को नगर थाना पुलिस ने लावारिस अवस्था में आंगनबाड़ी का आठ बोरा पोषाहार बरामद किया है. इस दौरान नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि टाइगर मोबाइल के जवान धर्मेंद्र कुमार व जेठा हेंब्रम को महिला कॉलेज के नजदीक से आठ बोरा मकई का दलिया लावारिस अवस्था में फेंका हुआ मिला. टाइगर मोबाइल के जवानों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आठ बोरा अनाज को जब्त कर लिया. इस संबंध में सीडीपीओ अनिता को संपर्क किया जा रहा है. ताकि सत्यापन हो सके कि किस आंगनबाड़ी का यह पोषाहार है और लावारिस अवस्था में क्यों फेंका हुआ था. इस बिंदु पर पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >