ओके.... सदर अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण

साहिबगंज: सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करें सीएस. यह बातें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था महज खानापूर्ति बनकर रह गई है. न ही कोई सुविधा है न ही जांच ठीक से होती है. ऐसे में […]

साहिबगंज: सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करें सीएस. यह बातें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था महज खानापूर्ति बनकर रह गई है. न ही कोई सुविधा है न ही जांच ठीक से होती है.

ऐसे में मरीजों को निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ता है. निरीक्षण के क्रम में कई मरीजों ने सीएस डा बी मरांडी व डीएस डा निरल सांगा के सामने कुव्यवस्था का पोल खोला. मो शमशेर ने एंबुलेंस मुहैया नहीं होने की बात कही. इसपर डीएस ने बताया कि सदर अस्पताल के पास महज दो एंबुलेंस उपलब्ध है. इसमें एक खराब है और एक चालू हालत में है. इस पर विधायक ने डीसी उमेश प्रसाद सिंह से बात की.

डीसी ने अविलंब दो एंबुलेंस सदर अस्पताल व एक राजमहल अनमुंडलीय अस्पताल व एक उधवा सीएचसी को मुहैया कराया. वहीं विधायक ने सीएस डा बी मरांडी को सदर अस्पताल में शौचालय व पानी की उत्तम व्यवस्था और मरीजों को सभी तरह की सुविधाएं देने का निर्देश दिया. मौके पर नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा, जिला महामंत्री कृपानाथ मंडल, जिला उपाध्यक्ष रामदरश यादव, रामानंद साह, नगर महामंत्री पंकज चौधरी, सुनील यादव, बजरंगी यादव, दयानंद सिन्हा, गौतम साह, गौतम यादव, छोटू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >