ओके... शहीद अखिलेश दुबे को घाट पर दिया सम्मान

साहिबगंज: शहर के बिजली घाट स्थित मुनीलाल श्मशान घाट पर सोमवार को जम्मू कश्मीर के उद्यमपुर में फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के जवान अखिलेश दुबे का अंतिम संस्कार किया गया. शहीद दुबे का शव उनके पैतृक गांव दुबौली से साहिबगंज के किदवई पथ स्थित उनके आवास पर पहुंचा. इसके बाद शवयात्रा मुनीलाल श्मशान घाट […]

साहिबगंज: शहर के बिजली घाट स्थित मुनीलाल श्मशान घाट पर सोमवार को जम्मू कश्मीर के उद्यमपुर में फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के जवान अखिलेश दुबे का अंतिम संस्कार किया गया.

शहीद दुबे का शव उनके पैतृक गांव दुबौली से साहिबगंज के किदवई पथ स्थित उनके आवास पर पहुंचा. इसके बाद शवयात्रा मुनीलाल श्मशान घाट पहुंचा. श्मशान घाट पर नगर इंस्पेक्टर चंद्रमोहन झा व नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा के नेतृत्व में जिला पुलिस के जवानों ने रायफल झुकाकर अंतिम सलामी दी. इस दौरान श्मशान घाट पर उपस्थित परिजन, रिश्तेदार व दोस्तों की आंखें नम हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >