ओके::चोरी का बक्सा पटनियां टोला से बरामद

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के पटनियां टोला से बीते 19 जनवरी की रात तहरून निशा के घर से चोरी हुए बक्सा को नगर थाना पुलिस ने रविवार की सुबह मुहल्ले के ही एक खाली जमीन से बरामद किया है. हालांकि बक्सा पूरी तरह से खाली है. बक्सा में रखा सारा सामान गायब है. बक्सा का कब्जा क्षतिग्रस्त […]

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के पटनियां टोला से बीते 19 जनवरी की रात तहरून निशा के घर से चोरी हुए बक्सा को नगर थाना पुलिस ने रविवार की सुबह मुहल्ले के ही एक खाली जमीन से बरामद किया है. हालांकि बक्सा पूरी तरह से खाली है. बक्सा में रखा सारा सामान गायब है. बक्सा का कब्जा क्षतिग्रस्त है. नगर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि तहरून निशा के घर से चोरी किया गया बक्सा को सुबह में मुहल्ले के लोगों ने देखा. बाद में इसकी सूचना तहरून निशा व उसकी बेटी गुडि़या को दी. इसके बाद तहरून निशा ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बक्सा को बरामद कर लिया है. इधर थाना प्रभारी श्री मिश्रा ने बताया कि बरामद बक्सा व चोरी के मामले में पुलिस ने दो-तीन युवक से संदेह के आधार पर पूछताछ की है. जल्द ही चोरों का सुराग पुलिस को मिल जायेगा. —————————————————–फोटो नंबर 24 एसबीजी 16 हैकैप्सन: रविवार को बरामद बक्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >