साहिबगंज : पलामू जिले के पांकी एसबीआइ शाखा के बैंक प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों के अपहरण से क्षुब्ध एसबीआइ मुख्य शाखा के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध दिवस मनाया.
मुख्य शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर वर्मा ने बताया कि पांकी शाखा के शाखा प्रबंधक, फिल्ड मैनेजर, लेखापाल सहित चार लोग शाखा से काम कर बस से अपना घर लौट रहे थे.
इसी क्रम में माओवादियों ने बस को रोक कर चारो का अपहरण कर लिया. बाद में शाखा प्रबंधक किसी प्रकार उनलोगों के चंगुल से भाग निकले, लेकिन अब भी तीन कर्मियों को उन लोगों ने बंधक बना कर रखा है.
