साहिबगंज: सदर प्रखंड के जयप्रकाश नगर प्राथमिक विद्यालय व पुरानी साहिबगंज प्राथमिक विद्यालय सोमवार को बंद रहा. जिसके कारण विद्यालय में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बाल समागम 2014-15 का आयोजन नहीं हो सका. बीइइओ जलेश्वर साह ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में दोनों विद्यालय बंद पाये गये हैं.
इसके सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया है. लेकिन नहीं हो पाया. दोनों विद्यालय के बंद रहने की सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक को दे दी गयी है. साथ ही एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा की गयी है.
