बंद कराया सड़क का निर्माण कार्य

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश 32 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क पतना : पतना चौक-हिरणपुर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत को लेकर गुरुवार को दुर्गापुर व मोहब्बतपुर गांव में ग्रामीणों ने उपप्रमुख जाकिर शेख के नेतृत्व में कार्य बंद करवा दिया. ग्रामीणों की […]

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश
32 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क
पतना : पतना चौक-हिरणपुर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत को लेकर गुरुवार को दुर्गापुर व मोहब्बतपुर गांव में ग्रामीणों ने उपप्रमुख जाकिर शेख के नेतृत्व में कार्य बंद करवा दिया.
ग्रामीणों की शिकायत थी कि पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण कार्य के तहत संवेदक द्वारा शिवापहाड़ गांव के समीप 29 मीटर गार्डवाल का निर्माण करवाया जा रहा था. जिसमें काफी घटिया काम किया जा रहा था. निर्माण कार्य में मिट्टी मिला बालू का उपयोग किया जा रहा है. गौरतलब हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 32 करोड़ की लागत से पतना चौक से हिरणपुर तक सड़क निर्माण करवाया जा रहा है.
जिसका निर्माण कार्य श्री राम इंटरप्राइजेज को दिया गया है. जिसमें संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों इस शिकायत को लेकर वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखे जाने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >