कागजात मांगने पर ट्रक चालक हुए फरारफोटो नं 15 एसबीजी 17 व 18 हैं.कैप्सन: गुरूवार को एलसीटी घाट पर खडी एलसीटीकार्रवाई करते पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के एलसीटी घाट से गुरुवार की दोपहर एसपी सुनील भास्कर ने छापेमारी कर एलसीटी पर सवार छह ट्रकों को पकड़ कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस धराये ट्रकों के कागजात, माइनिंग चालान व ओवर लोड की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार एसपी सुनील भास्कर ने पुलिस टीम के साथ एलसीटी पर सवार ट्रक बीआर 13बी 1215, डब्ल्यू बी 23 ए 0137 समेत छह ट्रक के ड्राइवरों से माइनिंग चालान व ट्रक के कागजात मांगे. इस पर पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर सभी ट्रकों के ड्राइवर फरार हो गये. एसपी ने नगर थाना पुलिस को ट्रकों को जब्त करने का निर्देश दिया. वहीं पुलिस की कार्रवाई के कारण करीब एक घंटे लेट से एलसीटी मनिहारी के लिए रवाना हुई. इधर, पुलिसिया कार्रवाई से ट्रक मालिकों व पत्थर व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है.
एसपी ने एलसीटी से पकड़ा बिना माइनिंग चालान के छह ट्रक
कागजात मांगने पर ट्रक चालक हुए फरारफोटो नं 15 एसबीजी 17 व 18 हैं.कैप्सन: गुरूवार को एलसीटी घाट पर खडी एलसीटीकार्रवाई करते पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के एलसीटी घाट से गुरुवार की दोपहर एसपी सुनील भास्कर ने छापेमारी कर एलसीटी पर सवार छह ट्रकों को पकड़ कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. […]
