्रचतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक में आठ सूत्री मांग पर चर्चा

साहिबगंज. झारखंड राज्य पशुपालन विभाग चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय शाखा नंबर 2 में शिवनाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कर्मचारियों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने पर सेवा पुस्तिका सत्यापन कर अविलंब देने, कर्मचारियों का वार्षिक वेतन वृद्धि लाभ देने, ग्रेड पे का लाभ देने आदि […]

साहिबगंज. झारखंड राज्य पशुपालन विभाग चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय शाखा नंबर 2 में शिवनाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कर्मचारियों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने पर सेवा पुस्तिका सत्यापन कर अविलंब देने, कर्मचारियों का वार्षिक वेतन वृद्धि लाभ देने, ग्रेड पे का लाभ देने आदि संबंधित मांगों पर चर्चा हुई. इसको लेकर जिला के वरीय पदाधिकारी से मिलने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि बिल विपत्र में भुगतान के लिये विभाग के कर्मचारियों द्वारा अग्रिम निकासी में पैसा वसूलने का भी आरोप लगाया गया. अवसर पर सचिव कमल किशोर प्रसाद, चंचला कुमारी, रंगलाल यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >