पारा शिक्षक संघ ने विधायक को किया सम्मानित, सौपा छह सूत्री मांग पत्र

फफोटो न0ं 14एसबीजी 9 हैकैप्सन- बुधवार को विधायक को सम्मानित करते पारा शिक्षक संघ के सदस्यगण संवाददाता, साहिबगंज झारखंड राज्य पारा शिक्षक एकता महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सियाराम यादव के नेतृत्व में शहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्च्यूट मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर राजमहल विधायक अनंत ओझा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं अल्प मानदेय […]

फफोटो न0ं 14एसबीजी 9 हैकैप्सन- बुधवार को विधायक को सम्मानित करते पारा शिक्षक संघ के सदस्यगण संवाददाता, साहिबगंज झारखंड राज्य पारा शिक्षक एकता महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सियाराम यादव के नेतृत्व में शहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्च्यूट मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर राजमहल विधायक अनंत ओझा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं अल्प मानदेय मिलने पर हो रही कठिनाई को देखते हुए छह सूत्री मांग पत्र में पारा शिक्षक शिक्षिकाओं को 60 वर्ष की आयु तक सेवा देने, सम्मान जनक मानदेय देने, टेट पास पारा शिक्षकों की नियुक्ति करने, मुखिया के अभि प्रमाण को समाप्त करने, समुदायिक शिक्षक सेवा शर्ते नियमावली संशोधन करने, पारा शिक्षकों के स्थानांतरण का प्रावधान करने की समस्याओं के निराकरण की मांग की. अवसर पर पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, अवधेश सिंह, राकेश मंडल, शमशेर आलम, ललित सिंह, जितेंद्र, सुनील ठाकुर, राजकुमार दुबे, जितेंद्र कुमार सहित भाजपा नेता रामानंद साह, प्रमोद पांडे, धर्मेद्र कुमार, निरंजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >