ओके......मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता आयोजित, अनिकेत हुये प्रथम

संवाददाता, साहिबगंजमकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को न्यू झारखंड युवा क्लब के तत्वावधान में रेलवे मैदान में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन एलसीसी के प्राचार्य उत्तम कुमार व एनएसयूआइ के विश्वविद्यालय सचिव अरविंद यादव ने पतंग उड़ा कर किया. जबकि कार्यक्रम का आयोजन विनोद […]

संवाददाता, साहिबगंजमकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को न्यू झारखंड युवा क्लब के तत्वावधान में रेलवे मैदान में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन एलसीसी के प्राचार्य उत्तम कुमार व एनएसयूआइ के विश्वविद्यालय सचिव अरविंद यादव ने पतंग उड़ा कर किया. जबकि कार्यक्रम का आयोजन विनोद यादव ने की. मौके पर उत्तम कुमार ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से किया जाना चाहिए. खेल आयोजक इसके बधाई के पात्र है. मौके पर अरविंद यादव व रंजन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. इस अवसर पर दर्जनों प्रतियोगी मौजूद थे. जिसमें प्रथम अनिकेत कुमार, द्वितीय सुमित मल्लिक, तृतीय काली अंसारी चुने गये. इन लोगों को पुरस्कृत बाद में किया गया. इस अवसर पर खेल आयोजक विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, अभिक्राम सिंह, धमेंद्र शर्मा, नेहा कुमारी, बीरू केशरी, संजय शर्मा, अशोक पासवान ने भाग लिया. …………..फफोटो न0ं 14एसबीजी 12 हैकैप्सन- बुधवार को पतंग उड़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >