देशी कट्टा के साथ चार लोग गिरफ्तार

एक साथ तीन वाहनों को रोक कर लूटे थे हजारों रुपये, कई दिनों से ढूंढ रही थी पुलिस साहिबगंज : एसपी के निर्देश पर बोरियो व बरहेट थाना क्षेत्र में चलायी गई संघन छापामारी में सोमवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेलो, कोलखा व बोरियों […]

एक साथ तीन वाहनों को रोक कर लूटे थे हजारों रुपये, कई दिनों से ढूंढ रही थी पुलिस
साहिबगंज : एसपी के निर्देश पर बोरियो व बरहेट थाना क्षेत्र में चलायी गई संघन छापामारी में सोमवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेलो, कोलखा व बोरियों से इस्लाम अंसारी, गुलाब अंसारी उर्फ भोला, शब्बीर अंसारी, अता अंसारी को पुलिस ने एक देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. ये सभी विगत आठ जनवरी की रात बोरियो तीनपहाड़ मुख्य पथ तीन वाहनों से हजारों की लूट मामले में संलिप्त थे. जिसकी प्राथमिकी बोरियो थाना में मो नईम ने दर्ज करायी थी.
इस बारे में जिरवाबाडी थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि उक्त रात आठ लोगों ने लूट को अंजाम दिया था. लूटने के बाद बोलेरो पीकअप भेन जेएच 18 ए 1836 में 12 हजार रुपये व मोबाइल को लूट कर अपराधी फरार हो गये थे. पुलिस को बताया कि 12 हजार की लूट के बाद इन लोगों ने टीवी व डीटीएच की खरीदारी की उन्हें भी जिप के साथ सामान को जब्त कर लिया. सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है, बाकी चार लोगों को पकड़ने के लिये छापामारी की जा रही है. चार दिनों के अंदर इस कांड का उद्भेदन किये जाने पर पुलिस कर्मी को पुरस्कृत करने की भी बात कही गयी है.
मौके पर डीएसपी शशिभूषण, इस्पेक्टर जीपी सिंह, बोरियो थाना प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र दास सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >