ओके ::::: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में पांच सूत्री मांग पर चर्चा

फोटों नं 11 एसबीजी 9 हैं.कैप्सन: रविवार कों बैठक करते कर्मचारीसंघ के सदस्यगण संवाददाता, साहिबगंज झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा नंबर एक के कार्यालय प्रकोष्ठ में रंगलाल यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसे संबोधित करते हुए रंगलाल यादव व सचिव चंचला कुमारी ने सरकार […]

फोटों नं 11 एसबीजी 9 हैं.कैप्सन: रविवार कों बैठक करते कर्मचारीसंघ के सदस्यगण संवाददाता, साहिबगंज झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा नंबर एक के कार्यालय प्रकोष्ठ में रंगलाल यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसे संबोधित करते हुए रंगलाल यादव व सचिव चंचला कुमारी ने सरकार से केंद्र के अनुरूप परिवहन भत्ता, शिक्षा भत्ता व वेतन की मांग की. बैठक में सभी कार्यरत कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु डीसी, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता, पशुपालन पदाधिकारी से एक शिष्टमंडल से मिलने का निर्णय लिया. वहीं एसीपी व एमएसीपी व एरियर 2006 से अब तक नहीं दिये जाने की भी बात कही. अवसर पर चमन चौधरी, श्यामलाल राय, परशुराम सिंह, अकिल कुमार राम, रंगलाल यादव, श्मशाद आलम, कमल किशोर, सहदेव, सीता राम सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >