ओके::इंप्लाइज फेडरेशन का शिष्टमंडल नगर विकास मंत्री से मिला, सौंपा ज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन का एक शिष्टमंडल शनिवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मिल कर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में अपनी मांगों को रखते हुए रांची से दूरभाष पर महामंत्री अनूप लाल हरि ने कहा कि छठा वेतन का शत प्रतिशत सरकार द्वारा आवंटन […]

संवाददाता, साहिबगंज झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन का एक शिष्टमंडल शनिवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मिल कर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में अपनी मांगों को रखते हुए रांची से दूरभाष पर महामंत्री अनूप लाल हरि ने कहा कि छठा वेतन का शत प्रतिशत सरकार द्वारा आवंटन और सेवानिवृत्त कर्मचारी को सरकार द्वारा पेंशन और अनुकंपा पर बहाली के लिये आठ बिंदुओं पर वार्ता हुई. मंत्री ने कहा कि नगर विकास पदाधिकारी को बुला कर फाइल को मांगा गया है. उन्होंने कहा कि निकाय की जो मांग है उसे हम देख कर पूरा करेंगे. इस मौके पर महामंत्री अनूपलाल हरि, उप वरीय उपाध्यक्ष गणेश दीवान वर्मा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, सुधीर कुमार हरि, राजेश अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >