विरोध में किया पुतला दहन
साहिबगंज : फ्रांस के पेरिस में हुई आंतकवादी घटना के विरोध में आतंकवाद का पुतला भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को पूर्वी रेलवे फाटक के समीप फूंका गया.
मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित सिंह, युवा मोरचा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद मोदी भी उपस्थित थे. पुतला दहन के क्रम में मोरचा के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुरदाबाद के नारे लगाये. अवसर पर महामंत्री सुनील सिंह, अनिल चौधरी, सुधांशु मिश्र, हेमंत तांती, विनय पासवान, मनोज, मनीष, किरण, अनिल, मुन्ना तांती, विक्की, सत्यम पांडे कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
