पुस्तक वितरण का रिपोर्ट ई विद्या वाहिनी पर करें अपलोड : बीपीओ

-भगैया में प्रखंडाधीन विद्यालयों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

मंडरो

वन प्रवासी प्लस टू उच्च विद्यालय, भगैया में सोमवार को प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सेक्रेटरी, प्रधान सहायक अध्यापक, वार्डेन और प्रधान मौलवी की मासिक गुरु गोष्ठी शिक्षा विभाग के बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में शैक्षिक कार्यों की समग्र समीक्षा की गयी. सर्वप्रथम 12 से 14 मई को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली टीएनए परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके बाद साइकिल डिमांड 2026–27 हेतु कक्षा अष्टम के छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने, आसाक्षर का डेटा उल्लास ऐप पर अपलोड करने, बच्चों का अपार आइडी जेनरेट करने और 2026-27 स्तर की पुस्तक वितरण की रिपोर्ट ई-विद्या वाहिनी पर अपलोड करने के निर्देश दिये गये. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ बच्चों की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से प्रतिदिन समय से दर्ज की जाये. इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाये और संबंधित सूचना एसएमएस के माध्यम से सख्ती से भेजी जाये. इस अवसर पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, बीआरपी अभिषेक कुमार, उमेश कुमार, सीआरपी मो. सनाउल्लाह, रऊफ अंसारी, पंकज पोद्दार, इजहार आलम, मो. हैदर अली, डाटा एंट्री ऑपरेटर भानु प्रकाश, एमडीएम डाटा एंट्री ऑपरेटर शिव कुमार ठाकुर, पीरामल फाउंडेशन की ओर से रजिया उमर, पलाश की समन्वयक संगीता मजूमदार, अविनाश कुमार, अक्षर कुमार, शिक्षक सुनिल कुमार मिश्र, फिरोज आलम, मंझिया टुडू, सलोमी मरांडी, शहनाज खातून, पुष्पा देवी, नूरजहां खातून, प्रेमलता कुमारी, शहाबुद्दीन अंसारी, सुशील सोरेन, पुष्कर कुमार सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >