साहिबगंज . शहर से सटे मदनशाही गांव के मो फकरूद्दीन के छह वर्षीय पुत्र मो रमजान अंसारी पांच जनवरी से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. इस मामले को लेकर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने सनहा दर्ज किया है. ओपी प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि गुरुवार को लापता किशोर की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की. लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस ने गंगा में डूबने की आशंकर पर मछुआरे की सहयोग से मदनशाही से सटे गंगा तट पर खोजबीन की है. इधर, एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि लापता किशोर की तलाश पुलिस कर रही है. जल्द ही किशोर की बरामदगी हो जायेगी.
मदनशाही से छह वर्षीय बच्चा लापता
साहिबगंज . शहर से सटे मदनशाही गांव के मो फकरूद्दीन के छह वर्षीय पुत्र मो रमजान अंसारी पांच जनवरी से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. इस मामले को लेकर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने सनहा दर्ज किया है. ओपी प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि गुरुवार को लापता किशोर की तलाश में कई जगहों पर […]
