ठंड से फिर एक की हुई मौत

तीनपहाड़ : मालदा रेल डिविजन अंतर्गत कल्याणचक स्टेशन पर ठंड से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तीनपहाड़-साहिबगंज रेलखंड पर कल्याणचक स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म पर रेल पुलिस ने मंगलवार को एक शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह […]

तीनपहाड़ : मालदा रेल डिविजन अंतर्गत कल्याणचक स्टेशन पर ठंड से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तीनपहाड़-साहिबगंज रेलखंड पर कल्याणचक स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म पर रेल पुलिस ने मंगलवार को एक शव बरामद किया है.
शव की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह प्लेटफॉर्म पर एक शव पड़े रहने की जानकारी स्टेशन प्रबंधक सुरेश साह को यात्रियों ने दी. श्री साह ने इसकी जानकारी रेल पुलिस साहिबगंज को दी. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति बीते कुछ दिनों से स्टेशन में ही सो रहा था. कंपकंपाती ठंड के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >