संवाददाता, साहिबगंजभाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. इस पत्र में विकास योजनाओं को गति देने की मांग की. जिसपर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने हर संभव मदद व मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर मीडिया प्रभारी आनंद मोदी, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजय मिश्रा, महामंत्री अमरकांत मिश्रा, विनय पासवान व अन्य सदस्य उपस्थित थे. क्या है मांगसाहिबगंज में रसोई गैस की आपूर्ति नियमित करने, जिले की चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार करने, जिले के विभिन्न विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति, प्रतिनियुक्ति अधिकारियों के साथ संवाद कर ठीक करने, राइट टू सर्विस एक्ट के तहत तयशुदा दिनों में सभी विभागों के कार्य सुचारू ढंग से हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी विभाग के कार्यालय समय पर खुले और सभी कर्मचारी नियमित रूप से समय पर काम पर आने, कार्यालयों में कार्य हो को सुनिश्चित करने, शहर की साफ सफाई, हरित साहिबगंज, स्वच्छ साहिबगंज के आधार पर स्वच्छता अभियान चलाकर करने, जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर गति प्रदान करने, ठंड की स्थिति को देखते हुए गरीब असहायों को कंबल आवंटित करने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने एवं जर्जर तारों को बदलने का निर्देश दिया गया.————————————–फोटों नं 6 एसबीजी 9 हैं.कैप्सन: मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपते भाजयुमो नेतागण.
भाजयुमो ने नौ सूत्री मांग पत्र डीसी को सौंपा, कहा
संवाददाता, साहिबगंजभाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. इस पत्र में विकास योजनाओं को गति देने की मांग की. जिसपर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने हर संभव मदद व मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर मीडिया प्रभारी आनंद […]
