बरहेट : थाना क्षेत्र के फूलभंगा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के विरोध में एक पक्ष के लोगों ने चार घंटे तक बरहेट-बोरियो मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.
वहीं यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्म देव चौधरी घटना स्थल पर गये और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को हटाया.
सरीफ अंसारी ने सुबह 11:30 बजे अपने मामा मो रज्जाक अंसारी के साथ गांव के ही रियाजुद्दीन अंसारी के घर घरभरी करने गया था. इसी बीच गांव के ही नजरूल इसलाम, बड़ा झबरा, रेजाउल अंसारी व अनवारूल अंसारी ने उस पर हमला किया. वे लोग किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे. बाद में इसके विरोध में सड़क जाम कर दिया. प्रो नजरूल इसलाम ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य में बाधा डालने, कंबल लूटने तथा दवाइयों को तितर-बितर करने एवं मारपीट करने का प्रयास किया. जिसको लेकर लोगों ने यहां से भगाया गया था. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. इधर, एनटीपीसी के एजीएम बीके झा ने बताया कि उनकी उपस्थिति में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है.
