बैंक से रुपये उड़ाने वाले का सुराग नहीं

साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक से रुपये उड़ाने वाले उच्चके का अबतक सुराग नहीं मिल सका है. शहर के चौंक बाजार स्थित एसबीआइ मेन ब्रांच से पिछले 27 अक्तूबर की दोपहर लोहंडा स्थित भरतिया फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मचारी बैग में 1.36 लाख रुपये बैंक में जमा करने गये थे. वे रुपये भरा बैग अपने […]

साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक से रुपये उड़ाने वाले उच्चके का अबतक सुराग नहीं मिल सका है. शहर के चौंक बाजार स्थित एसबीआइ मेन ब्रांच से पिछले 27 अक्तूबर की दोपहर लोहंडा स्थित भरतिया फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मचारी बैग में 1.36 लाख रुपये बैंक में जमा करने गये थे.
वे रुपये भरा बैग अपने कंधे पर लटका कर बैंक के काउंटर पर अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े थे. तभी किसी ने उनके बैग को खोलकर उसमें से 78 हजार रुपये निकाल लिये.
जब उन्होंने काउंटर पर रुपये जमा करने के लिए बैग खोला तो पता चला कि बैग में रखे नोटों के चार में से दो गड्डी गायब है. घटना के सिलसिले में नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. नगर थाना प्रभारी संजीाव कांत मिश्र ने बताया कि छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >