साहिबगंज . भारतीय स्टेट बैंक से रुपये उड़ाने वाले उच्चके का अबतक सुराग नहीं मिल सका है. शहर के चौंक बाजार स्थित एसबीआइ मेेन ब्रांच से पिछले 27 अक्तूबर की दोपहर लोहंडा स्थित भरतिया फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मचारी बैग में 1.36 लाख रुपये बैंक में जमा करने गये थे. वे रुपये भरा बैग अपने कंधे पर लटका कर बैंक के काउंटर पर अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े थे. तभी किसी ने उनके बैग को खोलकर उसमें से 78 हजार रुपये निकाल लिये. जब उन्होंने काउंटर पर रुपये जमा करने के लिए बैग खोला तो पता चला कि बैग में रखे नोटों के चार में से दो गड्डी गायब है. घटना के सिलसिले में नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. नगर थाना प्रभारी संजीाव कांत मिश्रा ने बताया कि छानबीन चल रही है.
ओके ::: बैंक से रुपये उड़ाने वाले का सुराग नहीं
साहिबगंज . भारतीय स्टेट बैंक से रुपये उड़ाने वाले उच्चके का अबतक सुराग नहीं मिल सका है. शहर के चौंक बाजार स्थित एसबीआइ मेेन ब्रांच से पिछले 27 अक्तूबर की दोपहर लोहंडा स्थित भरतिया फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मचारी बैग में 1.36 लाख रुपये बैंक में जमा करने गये थे. वे रुपये भरा बैग अपने […]
