ताला को मंत्री बनाने की मांग

साहिबगंज . ताला मरांडी को नये सरकार में मंत्री बनाया जाना चाहिए. यह बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह विस प्रभारी रणधीर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पिछड़ने के कारण पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी उसका निर्वहन किया और ताला मरांडी दूसरी बार विधायक बने. बोरियो, तालझारी, मंडरो व बोआरीजोर क्षेत्र […]

साहिबगंज . ताला मरांडी को नये सरकार में मंत्री बनाया जाना चाहिए. यह बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह विस प्रभारी रणधीर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पिछड़ने के कारण पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी उसका निर्वहन किया और ताला मरांडी दूसरी बार विधायक बने. बोरियो, तालझारी, मंडरो व बोआरीजोर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ताला को मंत्री बनाने की मांग की हैं. इधर, इसका समर्थन मंडरो के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत, युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास गुप्ता, पप्पू साह, विकास सोनी, संजय यादव आदि ने भी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >