ओके :::: बरहेट सीट पर भतीजे ने मारी बाजी

कार्यकर्ताओं के बदौलत हेमंत ने जीती बरहेट सीटप्रतिनिधि साहिबगंज. बरहेट विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक हेमंत सोरेन ने अपने चाचा हेमलाल मुर्मू को हरा कर अपनी लाज बचायी. चूंकि हेमंत सोरेन दुमका से हार चुके थे. श्री सोरेन की इस जीत का श्रेय सीधे तौर पर उनके कार्यकर्ताओं को जाता है. चूंकि हेमंत सोरेन झामुमो के […]

कार्यकर्ताओं के बदौलत हेमंत ने जीती बरहेट सीटप्रतिनिधि साहिबगंज. बरहेट विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक हेमंत सोरेन ने अपने चाचा हेमलाल मुर्मू को हरा कर अपनी लाज बचायी. चूंकि हेमंत सोरेन दुमका से हार चुके थे. श्री सोरेन की इस जीत का श्रेय सीधे तौर पर उनके कार्यकर्ताओं को जाता है. चूंकि हेमंत सोरेन झामुमो के स्टार प्रचारक थे. इस लिहाज से श्री सोरेन के ऊपर पूरे राज्य में झामुमो प्रत्याशी को जीत दिलाने की जिम्मेवारी थी. इधर बरहेट विस सीट पर पिछले डेढ़ दशक से झामुमो काबिज था. इस सीट पर हेमलाल मुर्मू तीन बार विधायक रहे हैं. इस लिहाज से भी झामुमो का बरहेट विस सीट सुरक्षित था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >