रंगदारी नहीं दी तो बनाया बंधक

राजमहल : थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में एक लाख रुपया का रंगदारी की मांग को लेकर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने एक युवक को घंटों बंधक बना कर रखा. अपराधी युवक के परिजनों से एक लाख रुपया रंगदारी की मांग कर रहे थे. दो घंटे तक गांव में अपराधियों का बैखोफ तमाशा चलता […]

राजमहल : थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में एक लाख रुपया का रंगदारी की मांग को लेकर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने एक युवक को घंटों बंधक बना कर रखा. अपराधी युवक के परिजनों से एक लाख रुपया रंगदारी की मांग कर रहे थे. दो घंटे तक गांव में अपराधियों का बैखोफ तमाशा चलता रहा. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश राम दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर युवक को मुक्त कराया. घटना शनिवार देर शाम सात बजे की है. ग्रामीणों का मानें तो समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो एक बड़ी घटना हो सकती थी.
क्या है मामला
पुलिस को दिये बयान में पीड़ित निमगाछी निवासी बादल दत्ता का 26 वर्षीय पुत्र गिरीराज दत्ता ने बताया है कि गांव के कार्तिक साह उनके घर में घुस कर मारपीट करने लगा. कोई कुछ समझ पाता इसी क्रम में भागीरथ साह, अनिल साह व गणोश साह भी घर में घुस कर मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने आये उनके पिता बादल दत्ता व चाचा अमर दत्ता को उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. अभियुक्तों ने परिवार से एक लाख रुपया रंगदारी मांगते हुए कहा कि एक लाख रुपया दो नहीं तो तुम्हारे बेटे को जला देंगे.
रुपये के लिए युवक को घर से बाहर निकालकर गांव के ही दयाचंद साह के घर के सामने विद्युत पोल में रस्सी से बांधकर मारपीट करता रहा. बताया है कि कार्तिक साह एक कुख्यात अपराधी है. उस पर हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी व पुलिस पर हमला करने जैसी कई आपराधिक मामला पुलिस थाना में दर्ज है. जो पुलिस के नजर से फरार है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.
पुलिस ने कराया इलाज
घायल गिरिराज दत्ता व उनके पिता बादल दत्ता (65)तथा चाचा अमर दत्ता (48)का इलाज पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में कराया.
पुलिस पर किया था हमला
मालूम हो कि बीते चार अक्तूबर को कार्तिक साह अपने सहयोगियों के साथ तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी रमेश कुमार व सशस्त्र बलों पर हमला किया था. मामले को लेकर श्री कुमार के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 335/14 के तहत कार्तिक साह व अन्य के विरुद्ध राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस प्राथमिक ी दर्ज कर छानबीन कर रही है. कार्तिक साह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >