राज्य के कानून को बदलने में लगी है भाजपा

बरहरवा/पाकुड़/बरहेट/हिरणपुर/गोपीकांदर : भाजपा राज्य के कानून को बदलने में लगे हैं. गुजरात में सब कुछ बेच कर समाप्त करने के बाद अब इसकी नजर झारखंड पर है. यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनगर स्थित मैदान में महती जन सभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को कही. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में […]

बरहरवा/पाकुड़/बरहेट/हिरणपुर/गोपीकांदर : भाजपा राज्य के कानून को बदलने में लगे हैं. गुजरात में सब कुछ बेच कर समाप्त करने के बाद अब इसकी नजर झारखंड पर है. यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनगर स्थित मैदान में महती जन सभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को कही.
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में यदि झामुमो की सरकार बनती है तो गरीबों को मात्र 10 रुपये लीटर केरेासिन मिलेगी. 35 साल तक के शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया करायी जायेगी.
सरकार जब तक रोजगार मुहैया शिक्षित बेरोजगारों को नहीं कराती है तब तक उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. कहा कि भाजपा झारखंड में बड़े-बड़े व्यापारियों को ला कर अपना कारोबार शुरू कर दिया है. भाजपा पूंजिपतियों की सरकार है. गरीब व असहाय तबके के लोगों के लिये अच्छी सोच नहीं रखती है. पंजाब व हरियाणा में ठगी कर भाजपा ने सरकार बनायी है. हरियाणा में सरकार बनाते ही नौकरी पेशा करने वालों को 60 साल को घटा कर 58 साल तक कर दिया है. कहा कि झारखंड में किसी भी नौकरीपेशा करने वाले की उम्र नहीं घटायी जायेगी. उन्होंने झामुमो प्रत्याशी अकील अख्तर के लिये लोगों को अपना मत देने की अपील की. झामुमो प्रत्याशी अकील अख्तर ने अपने कार्यकाल में अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से पुन: झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. हेमंत ने पाकुड़, बरहेट, हिरणपुर, गोपीकांदर में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया और प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >