साहिबगंज : साहिबगंज जिले में राजमहल, बोरियो, बरहेट व पाकुड़ विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए गुरुवार को पीठासीन पदाधिकारी व पैट्रोलिंग पार्टी के बीच चुनावी ड्यूटी बांट कर दूर क्षेत्र जाने वालों को रवाना किया गया. साथ ही पीठासीन पदाधिकारी व पैट्रोलिंग पार्टी की आपस में पहचान भी करवायी गयी. मौके पर उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.
वहीं डीडीसी मुकुंद दास, एसी निरंजन कुमार ने कहा कि इवीएम में खराबी आने को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है. वहीं मतदान केंद्र के 100 मीटर के आसपास किसी प्रकार की भीड़ जमा ना हो. कहा कि साहिबगंज में जिले में 133 सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे चुनावी क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, सदर एसडीओ जितेंद्र देव, डीएसपी शशिभूषण, डीइओ भेलेरियन तिर्की, डीएसपी सुरेंद्र पांडे सहित दर्जनों पीठासीन पदाधिकारी पैट्रोलिंग पार्टी व कर्मी सहित अन्य मौजूद थे.
