सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध हो मूलभूत सुविधा : डीसी

संवाददाता, साहिबगंज20 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों मतदान होना निर्धारित है. इस दिन सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा यथा रैंप, पीने का पानी, मतदाताओं के लिए लाइन लगाने, प्रतिक्षा करने के लिये छायादार स्थान, दूरसंचार, विद्युत व्यवस्था उपलब्ध हो. इसके लिए हर स्तर से प्रयास पदाधिकारी करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने […]

संवाददाता, साहिबगंज20 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों मतदान होना निर्धारित है. इस दिन सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा यथा रैंप, पीने का पानी, मतदाताओं के लिए लाइन लगाने, प्रतिक्षा करने के लिये छायादार स्थान, दूरसंचार, विद्युत व्यवस्था उपलब्ध हो. इसके लिए हर स्तर से प्रयास पदाधिकारी करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि निकट है. इसलिए एक बार फिर मतदान केंद्रों की भौतिक रूप से समीक्षा कर ही ली जाये. इसके लिये उन्होंने छह पदाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से संबंधित प्रखंडों से मतदान केंदों की जांच करने का निर्देश दिया और कहा कि कहीं कोई कमी नजर आता हो तो संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से उसका निदान कराते हुए एक प्रतिवेदन मतदान केंद्रवार 19 को उपलब्ध करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >