नहीं आये लालू, लोग हुए नाराज

साहिबगंज : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को महादेवगंज स्थित गोशाला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे. लालू यादव को सुनने के लिये भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. क्रमवार रूप से मंचासीन राजद प्रत्याशी अरुण मंडल, राजद के प्रदेश प्रवक्ता मो इसलाम, राजद के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पिंकी यादव, […]

साहिबगंज : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को महादेवगंज स्थित गोशाला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे. लालू यादव को सुनने के लिये भारी संख्या में लोग पहुंचे थे.
क्रमवार रूप से मंचासीन राजद प्रत्याशी अरुण मंडल, राजद के प्रदेश प्रवक्ता मो इसलाम, राजद के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पिंकी यादव, बिहार प्रदेश के निषाद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ अरविंद कुमार सिंह, जगत यादव, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने चुनावी सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर वोट मांगे. वहीं लालू यादव के आने का निर्धारित समय 12:30 बजे था लेकिन तीन बजे तक लालू के नहीं आने की स्थिति में राजद नेता जगत यादव ने मंच से लालू यादव के नहीं आने की सूचना उपस्थित लोगों को दी और कहा कि कल लालू यादव रोड शो करेंगे. वहीं लालू के नहीं आने की खबर से उपस्थित युवक आक्रोशित होकर हेलीपैड के घेरे में लगे बांस बल्ले को उखाड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >