साहिबगंज : जिल के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से 45 कंपनी अर्धसैनिक बल की मांग की है, जिसमें से सीआरपीएफ की 45 कंपनी साहिबगंज पहुंच गयी हैं.
इसमें जैप वन की की चार, आइआरबी की एक व एसएसबी की एक कंपनी भयमुक्त चुनाव कराने के लिए लगाये जायेंगे. एसएसबी की एक कंपनी को मतगणना तक साहिबगंज कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात किया जायेगा. इधर, भयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव कराने के लिए राज्य के दूसरे जिला से 950 पुलिस इंस्पेक्टर अवर निरीक्षक व जमादार को बुलाया गया है. 1200 हवलदार व पांच हजार सिपाही भी आयेंगे.
