गरीबों को दिये गये कंबल

गोला/मगनपुर : गोला प्रखंड के अधिकारियों ने मंगलवार को टांडिल व बेटूलकला गांव का दौरा किया. अधिकारियों ने बेटूलकला में भूख से मरे संतु मुंडा के परिजनों के बीच कंबल का वितरण किया. अधिकारियों ने टांडिल गांव में भी कई ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया. जानकारी के अनुसार, बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा व […]

गोला/मगनपुर : गोला प्रखंड के अधिकारियों ने मंगलवार को टांडिल व बेटूलकला गांव का दौरा किया. अधिकारियों ने बेटूलकला में भूख से मरे संतु मुंडा के परिजनों के बीच कंबल का वितरण किया. अधिकारियों ने टांडिल गांव में भी कई ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया.
जानकारी के अनुसार, बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा व सीओ कामिनी कौशल लकड़ा ने जिला प्रशासन के निर्देश पर बेटूल गांव के 18 लोगों के बीच कंबल सहित गरम वस्त्र दिया. टांडिल गांव की अनिता कुमारी के परिजनों को प्रशासन ने एक हजार रुपये सहित कई लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. गांव में जिला मलेरिया पदाधिकारी जेएन प्रसाद ने टांडिल गांव में पीड़ित लोगों की जांच की. उन्होंने बताया कि गांव में लोगों की मौत की खबर पर जांच की जा रही है. मौके पर बीपीओ अबोध राम सहित कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >