मारपीट मामले में दो पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर से सटे महादेवगंज में रविवार की दोपहर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस सोमवार को दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि मरियम ग्रेस लता मालतो ने आवेदन देकर गांव के ही आनंद कुमार सिंह, पंचलाल सिंह, बबलू […]

प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर से सटे महादेवगंज में रविवार की दोपहर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस सोमवार को दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि मरियम ग्रेस लता मालतो ने आवेदन देकर गांव के ही आनंद कुमार सिंह, पंचलाल सिंह, बबलू सिंह, अजय सिंह, राजकुमार सिंह पर उनके पति, ससुर व सास के साथ मारपीट करने जानलेवा हमला करने व रुपये छीनने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने डॉ दिनेश सिंह, सुभाषचंद्र सिंह समेत अन्य पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >