ओके::रेलवे टीम के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बिहारी लाल का निधन

-लंबे समय से चल रहे थे बीमार-अल्पसंख्यक दोस्त ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर मिसाल कायम किया-बिहारी लाल देश के साथ विदेशी धरती पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था-यूथ क्लब फुटबॉल टीम का भी किया था गठननगर प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के हबीबपुर मुहल्ले में अपने दोस्त शहीद अंसारी के घर में रह […]

-लंबे समय से चल रहे थे बीमार-अल्पसंख्यक दोस्त ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर मिसाल कायम किया-बिहारी लाल देश के साथ विदेशी धरती पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था-यूथ क्लब फुटबॉल टीम का भी किया था गठननगर प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के हबीबपुर मुहल्ले में अपने दोस्त शहीद अंसारी के घर में रह रहे पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बिहारी लाल (75 वर्ष) की मौत रविवार रात हो गयी. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मृतक बिहारी लाल के दोस्त शहीद अंसारी ने हिंदू रीति-रिवाज से अपने मृतक दोस्त बिहारी लाल का अंतिम संस्कार कर मिसाल कायम किया. सोमवार की सुबह शहीद अंसारी के घर से शव यात्रा निकाला. मुनीलाल श्मशान घाट पर बिहारी लाल का अंतिम संस्कार किया गया. शहीद अंसारी ने बताया कि बिहारी लाल रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट टीम के अच्छे खिलाड़ी थे. उन्होंने टीम के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, बांग्लादेश व नेपाल जाकर फुटबॉल मैच खेला था. उन्होंने ही यूथ क्लब फुटबॉल टीम का गठन किया था. फुटबॉल खिलाड़ी बिहारी लाल की मौत पर नौशाद आलम, इमाम हसन, हाफिज निजामुद्दीन, अनिल रजक, मनोज राम, मनोज साह, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, खुर्शीद आलम, रेजा आलम, योगेश प्रसाद यादव आदि ने शोक व्यक्त किया.——————————————————————————-फोटो नंबर 8 एसबीजी 10 हैकैप्सन : अपने मृत दोस्त बिहारी लाल की चिता को सजाते शहीद पूर्व फुटबॉलर बिहारी लाल की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >