प्रतिनिधि, साहिबगंजसड़क पर उड़ रहे धूलकण से परेशान साहिबगंज-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग के छोटी कादरजन्ना के नया टोला के आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 80 पर बड़ी गाड़ी के बुजरने से काफी धूलकण उड़ता है और सड़क किनारे बने घरों में घुस जाता है. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. इनलोगों ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन को कई बार पानी का छिड़काव व सड़क को साफ रखने की मांग की थी. लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. इधर, सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और जाम हटाया.
सड़क पर उड़ रहे धूलकण का विरोध
प्रतिनिधि, साहिबगंजसड़क पर उड़ रहे धूलकण से परेशान साहिबगंज-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग के छोटी कादरजन्ना के नया टोला के आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 80 पर बड़ी गाड़ी के बुजरने से काफी धूलकण उड़ता है और सड़क किनारे बने घरों में घुस जाता है. इस कारण ग्रामीणों […]
