आदर्श आचार संहिता का हो पालन : ऑबजर्बर

संवाददाता, साहिबगंजआचार संहिता का पालन हर हाल मंे हो. यह बातें बोरियो विस के सामान्य प्रेक्षक हरदीप सिंह ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उन्हें जानकारी दें. साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दो क्षेत्रीय चैनलों द्वारा भाषण प्रकाशित करने पर […]

संवाददाता, साहिबगंजआचार संहिता का पालन हर हाल मंे हो. यह बातें बोरियो विस के सामान्य प्रेक्षक हरदीप सिंह ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उन्हें जानकारी दें. साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दो क्षेत्रीय चैनलों द्वारा भाषण प्रकाशित करने पर पेड न्यूज पर भी चर्चा की गयी. जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही. वहीं सभी लोगों ने अब तक हुए नामांकन पर चर्चा की. मौके पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह, डीडीसी मुकुंद दास, स्वीप कोषांग पदाधिकारी शाहिद अख्तर, एसी निरंजन कुमार, एसडीओ जितेंद्र देव सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं देर शाम राजमहल के प्रेक्षक अनवारूद्दीन चौधरी तथा बरहेट के प्रेक्षक दिलीप बोर ठाकुर भी पहुंचे तथा सभी चीजों की जानकारी ली.—————————फोटों नं 3 एसबीजी 3 हैं.कैप्सन: बुधवार को बैठक की समीक्षा करते ऑबजर्बर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >