ओके::फ्लैग-एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा

-सावधानी, बचाव व जागरूकता से एड्स से बचा जा सकता है-एड्स के रोकथाम की विस्तार से जानकारी दी-नुक्कड़-नाटक कर लोगों को किया जागरूकसंवाददाता, साहिबगंजएड्स छुआछूत नहीं है, यह छूने से नहीं फैलता है. उक्त बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने सोमवार को कही. वह अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर सदर अस्पताल साहिबगंज परिसर में आयोजित एड्स […]

-सावधानी, बचाव व जागरूकता से एड्स से बचा जा सकता है-एड्स के रोकथाम की विस्तार से जानकारी दी-नुक्कड़-नाटक कर लोगों को किया जागरूकसंवाददाता, साहिबगंजएड्स छुआछूत नहीं है, यह छूने से नहीं फैलता है. उक्त बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने सोमवार को कही. वह अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर सदर अस्पताल साहिबगंज परिसर में आयोजित एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सावधानी व बचाव एवं जागरूकता से ही एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है. यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित की गयी थी. कार्यक्रम का संचालन डॉ पीपी पांडे ने किया. शिविर में सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ सिद्धनाथ, डॉ पीपी पांडेय, अधिवक्ता डीएन सिंह ने एड्स से रोकथाम की विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन किया गया. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी चिकित्सक, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मचारी व आम नागरिकों ने मानव शृंखला का निर्माण किया. इस मौके पर मुकेश सिन्हा, अनिल ठाकुर, बसंत कुमार, श्वेताबंर कुमार, मो अजहर, शहबाज आलम व अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों, नवोदय विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका एवं दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे. —————————————————-फोटो नं 1 एसबीजी 15,16 है. कैप्सन:सोमवार को संबोधित करते मुख्य अतिथिमानव शृंखला बनाते नवोदय की छात्राएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >