मोबाइल बरामदगी मामले में आठ अभियुक्तों को जेल

साहिबगंज . शहर के लंच घाट से रविवार को नगर थाना पुलिस द्वारा बरामद किये गये मोबाइल मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके बाद सोमवार को सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नगर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि लंच घाट से मध्य प्रदेश के खंडवा […]

साहिबगंज . शहर के लंच घाट से रविवार को नगर थाना पुलिस द्वारा बरामद किये गये मोबाइल मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके बाद सोमवार को सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नगर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि लंच घाट से मध्य प्रदेश के खंडवा जिला निवासी पप्पू कुमार, कर्म चौहान, करण कुमार, गंगा राम, संजय कुमार, दयाराम, रमेश कुमार व रवि कुमार के बैग से करीब 377 मोबाइल बरामद किया था. पुलिस की जांच में पता चला कि सभी मोबाइल चोरी के है. लिहाजा चोरी के मोबाइल की खरीद बिक्री करने के आरोप में सभी को जेल भेज दिया गया है. वहीं उनकी पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >