मिर्जाचौकी पुलिस ने सवा लाख के गांजा के साथ एक को दबोचा, जेल

प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ ने दी जानकारी, फरार की होगी जल्द गिरफ्तारी

साहिबगंज. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से नशे के कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है. इसी के मद्देनजर गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जाचौकी पुलिस ने गांजा की एक खेप को बरामद किया है. रविवार दोपहर को एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि महादेववरण में गांजा की बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने बैजनाथ मंडल के घर में छापामारी अभियान चलाया, जहां से पुलिस ने बैजनाथ को गिरफ्तार किया. घर से 2 केजी 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत तकरी���न 1 लाख 25 हजार रुपये बताया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के देख कर बैजनाथ के पुत्र ओम प्रकाश मंडल मौके से फरार हो गया. इस मामले मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 39/24 अंकित करते हुए धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत बैजनाथ मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >