पांचवें चरण की अधिसूचना जारी, दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

संवाददाता, साहिबगंजझारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन के पहले दिन बुधवार को झाविमो के दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. दोपहर 2:30 बजे सदर एसडीओ जितेंद्र देव के समक्ष बोरियो विधान सभा के प्रत्याशी सूर्यनारायण हांसदा ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया. मौके पर उनकी मां, […]

संवाददाता, साहिबगंजझारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन के पहले दिन बुधवार को झाविमो के दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. दोपहर 2:30 बजे सदर एसडीओ जितेंद्र देव के समक्ष बोरियो विधान सभा के प्रत्याशी सूर्यनारायण हांसदा ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया. मौके पर उनकी मां, बहन, झाविमो नेता कुंदन साह मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर बरहेट विस के प्रत्याशी के रूप में झाविमो प्रत्याशी सिमोन मालतो ने बरहेट विस सभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसी निरंजन कुमार के समक्ष दो सेटों में नामांकन 2:27 बजे दो सेट मंे दाखिल किया. मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव, वरीय नेता राजेश यादव, शाहिद इकबाल सहित कई नेता उपस्थित थे. इधर नामांकन को देखते हुए समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. प्रत्याशी सहित चार लोग ही अंदर आ सके. सुरक्षा व्यवस्था में सदर डीएसपी शशिभूषण, इंस्पेक्टर सिरिल खालको, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र दास, प्रयाग दास, एलबी प्रसाद के अलावे बीडीओ गौतम भगत, शफीक आलम, बरहेट, बोआरीजोर के बीडीओ व कई पदाधिकारी उपस्थित थे.—————————–फोटों नं 26 एसबीजी 8,9,11 हैं.कैप्सन: बुधवार को एसी के समक्ष नामांकन दाखिल करते बरहेट विस के झाविमो प्रत्याशी सिमोन मालतो.सदर एसडीओ के समक्ष नामांकन दाखिल करते बोरियो विस के झाविमो प्रत्याशी सूर्यनारायण हांसदा.सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >