नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजएक लाख रुपये तक आय वाले को नि:शुल्क विधिक सहायता मिलेगी. यह बातें विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुभाष ने कहीं. रविवार को बड़तल्ला मोहल्ले स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर को उन्होंने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज के दिन ही विधिक सेवा प्राधिकार का गठन हुआ था. इसलिए पूरे देश में आज का दिन राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को शिक्षित बनायें ताकि आगे चलकर बच्चे परिवार व देश का भविष्य बन सके. शिविर में सचिव श्री सुभाष ने दर्जनों महिलाओं की समस्याओं को सुना और आवेदन लिये. मौके पर अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, लालबाबू यादव, अरविंद गोयल, गौतम सिंह, सुनील कुमार, आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, सहायिका रीता देवी, रचना देवी, ललिता देवी, विजया लक्ष्मी, पुतुल देवी, ज्योत्सना देवी, डब्बू सिंह, मनोज चौरसिया आदि थे…………… फोटो नंबर 9 एसीजी 3,4 हैकैप्सन : रविवार को शिविर में मंचासिन न्यायिक पदाधिकारीउपस्थित महिलाएं
एक लाख रुपये तक आय वाले को नि: शुल्क विधिक सहायता
नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजएक लाख रुपये तक आय वाले को नि:शुल्क विधिक सहायता मिलेगी. यह बातें विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुभाष ने कहीं. रविवार को बड़तल्ला मोहल्ले स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर को उन्होंने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज के दिन ही विधिक सेवा प्राधिकार का गठन हुआ था. इसलिए पूरे देश […]
