–तीन कूड़ा घर से ही लोग चला रहे काम –कूड़ा घर नहीं रहने के कारण शहर की सड़कों पर बिखर रहे कूड़े-कचरे संवाददाता, साहिबगंजजिला मुख्यालय के लोग इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं. कभी शहर में नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है तो कभी शहर के प्रमुख सड़कों पर कूड़े-कचरे का अंबार लग जाता है. ऐसे में नगर पर्षद कार्यालय का स्वच्छ शहर का दावा खोखला लगता है. नगर पर्षद क्षेत्र में 10 कूड़ा घर का निर्माण कराया गया था. लेकिन सात कूड़ा घर खराब हो जाने के कारण वर्तमान में केवल तीन ही कूड़ा घर है. शहर का सारा इन तीन कूड़ा घरों में नहीं समा सकता. जिसका परिणाम यह होता है कि लोग अपने घरों के कूड़े को सड़कों पर हीं फेंक देते हैं. जिसके कारण गंदगी बढ़ गयी है. इस बाबत नगर पर्षद के अध्यक्ष राजेश गोड ने बताया कि शहर में नगर पर्षद द्वारा 10 स्थानों पर कूड़ा फेंकने के लिये कूड़ा घर लगाया गया था. लेकिन उनकी नियमित सफाई नहीं होने के कारण वे क्षतिग्रस्त हो गये. इसका परिणाम यह हुआ कि लोग सड़कों पर ही कूड़ा फेंकने लगे. गोड ने बताया कि शहर की सफाई के लिए नगर पर्षद हर संभव कार्य करने के लिए तैयार है. लेकिन नगर पर्षद के चुनाव के 15 माह बीत जाने के बाद भी अबतक शहर की न तो सफाई व्यवस्था सुधरी और न ही कोई रचनात्मक कार्य हो पाया है.
ओके::फ्लैग-नगर पर्षद का स्वच्छ शहर का दावा खोखला
–तीन कूड़ा घर से ही लोग चला रहे काम –कूड़ा घर नहीं रहने के कारण शहर की सड़कों पर बिखर रहे कूड़े-कचरे संवाददाता, साहिबगंजजिला मुख्यालय के लोग इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं. कभी शहर में नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है तो कभी शहर के प्रमुख सड़कों पर […]
