ओके::गुरु नानक जयंती आज, अरदास व लंगर का आयोजन

— शहर के गुरुद्वारों को आकर्षक विद्युत लाइटों व फूल-मालाओं से सजाया गयासंवाददाता, साहिबगंजसिख समुदाय का महापर्व गुरु नानक जयंती गुरुवार को शहर के न्यू रोड स्थित श्री गुरु नानक सत्संग सभा में उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा. जयंती को लेकर गुरुद्वारा को आकर्षक विद्युत लाइटों व फूल-मालाओं से सजाया गया है. बुधवार को गुरुद्वारा में […]

— शहर के गुरुद्वारों को आकर्षक विद्युत लाइटों व फूल-मालाओं से सजाया गयासंवाददाता, साहिबगंजसिख समुदाय का महापर्व गुरु नानक जयंती गुरुवार को शहर के न्यू रोड स्थित श्री गुरु नानक सत्संग सभा में उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा. जयंती को लेकर गुरुद्वारा को आकर्षक विद्युत लाइटों व फूल-मालाओं से सजाया गया है. बुधवार को गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहब का जारी रहा. सभा के ग्रंथी भाई आनंद सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय अखंड पाठ साहब का समापन व नया गुरुद्वारा व पुराना गुरुद्वारा तालबन्ना में निशान साहब पर पोषाक चढ़ाया जायेगा. इस मौके पर भजन कथा, अरदास, कड़ा प्रसाद वितरण के बाद भव्य लंगर का आयोजन किया जायेगा. ग्रंथी आनंद ने बताया कि अखंड पाठ करने के लिये पटना व आसनसोल के गुरुद्वारा से लोग आये हैं. गुरु नानक जयंती को लेकर सभा के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, जसवीर सिंह, ग्रंथी भाई आनंद सिंह, परमजीत सिंह, बलवीर सिंह, हरपाल सिंह, रंजीत सिंह, मनपीत सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक अजबानी आदि जुटे हुए हैं. ———————————–फोटेा नं05 एसबीजी 2 हैकैप्सन- बुधवार को गुरुद्वारा में अखंड पाठ करते ग्रंथी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >